11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाले से बचाव के लिए धुंए से ढंक दें खेतों को

पिछले दिनों से क्षेत्र में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड, अब खेतों में पककर तैयार खड़ी ,अरहर की फसल के लिए, अब जानलेवा सिद्ध होने लगी है,

less than 1 minute read
Google source verification

image

sanjay tiwari

Jan 14, 2017

kareli

frost

करेली। पिछले दिनों से क्षेत्र में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड अब खेतों में पककर तैयार खड़ी अरहर की फसल के लिए अब जानलेवा सिद्ध होने लगी है, हालिया जानकारी के मुताबिक करेली विकासख्ंड के अंतर्गत नर्मदा तट के आस पास के गांवों में शीतलहर के प्रकोप से अरहर की फसल पर पाला पडऩे की संभावना बढ गई है।

बताया गया है कि विकासखंड के केरपानी,समनापुर,रामपिपरिया आदि ग्रामों में कुछेक जगहों पर अरहर की फसल पाले की चपेट में आ चुकी है। इस संबंध में कृषि विभाग ने किसानों से पाले के बचाव के लिए खेत की मेंढों पर धुंआ करने की सलाह दी है। करेली कृषि विकास अधिकारी व्हीपी दुबे ने बताया कि पिछले दिनों से ठंड अधिक पड़ रही है इस लिए पाले की संभावना भी बन रही है किसानों को चाहिए कि पाले से बचाव के लिए शाम के समय खेतों के उत्तर पश्चिमी कोने पर खरपतवार आदि जलाकर धुंआ करें।

ये भी पढ़ें

image