
मध्य प्रदेश में 'तालिबानी सजा' का VIDEO : बीच चौहारे पर युवक ने ऑटो चालक को कोड़े से पीटा
नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, यहां एक युवक ने शहर के बीच चौराहे पर एक गरीब ऑटो चालक की कोड़े से पिटाई कर दी। बेरहमी से की गई इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में एक युवक एक चौराहे पर ऑटो चालक को बड़ी बेरहमी से कोड़े से पीटता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो में युवक की ऑटोचालक पर क्रूरता देखते हुए 'तालिबानी सजा' कह रहे हैं। वीडियो में शख्स ऑटो चालक के साथ सिर्फ कोड़े से मारपीट ही नहीं कर रहा, बल्कि बाल पकड़कर इधर से उधर पटकता भी दिखाई दे रहा है। वहीं, वीडियो में लोगों की भीड़ भी इस नजारे को तमाशबीन बनकर देखती दिखाई दे रही है। लेकिन, कोई भी युवक की इस क्रूरता का विरोध करते नहीं दिखा रहा है। बताया जा रहा है कि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नरसिंहपुर के कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले जिला मुख्यालय चौराहे का है।
पुलिस को नहीं लगी वारदात की भनक
वहीं, हैरानी की बात तो ये है कि, शहर के बीच चौराहे पर हुई इस घटना की भनक पुलिस को नहीं लगी। बताया जा रहा है कि, वीडियो रात के समय की है, यही कारण है कि, पिटाई करने वाले शख्स का चेहरा वीडियो में साफ दिखाई नहीं दे रहा। मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि, घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की यो वीडियो असल में कहां का है और ऑटो चालक की पिटाई का कारण क्या है ?मामले में जांच के बाद स्पष्ट एक्शन लिया जाएगा।
Published on:
08 Oct 2022 06:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
