स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत तेंदूखेड़ा नगर परिषद् भी बाह्य शौच मुक्त हो गई। गत दिवस नगर परिषद् के सभागृह में आयोजित हुई एक बैठक में पार्षदों के द्वारा यह घोषणा करते हुये प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही नगर के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने में बाधक बन रहे लोगों पर अर्थदंड लगाने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ बंद कर दिये जाने का निर्णय भी इस बैठक में लिया गया। ज्ञात हो नगर में अपेक्षित हितग्राहियों के यहां शौचालयों का निर्माण हो चुका है। इस कारण बाहर जाने का अब और कोई कारण भी शेष नहीं बचा है। बैठक में पार्षदों अध्यक्ष उपाध्यक्ष एल्डरमेन एवं नगर के निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे।