9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुकरणीय पहल से नगर को मिला निशुल्क शव वाहन

करेली- नगर में लंबे समय से महसूस की जा रही, एक अनिवार्य जरूरत को आज ,नगर के ही समाजसेवी ने ,अनुकरणीय पहल करते हुए दूर कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

sanjay tiwari

Jan 12, 2017

kareli

social worker from the town,

करेली।
नगर में लंबे समय से महसूस की जा रही एक अनिवार्य जरूरत को आज नगर के ही समाजसेवी ने अनुकरणीय पहल करते हुए दूर कर दी। उन्होने नगर नगर एवं आसपास के क्षेत्र के गरीब एवं जरुरतमंद व्यक्तियों के लिए नि शुल्क शव वाहन के लिए अपनी मारूति वेन दान कर दी। पत्रकारों से अपना नाम गुप्त बनाये रखने की शर्त पर उन्होने बताया कि इस वैन पर चारों ओर एक मोबाइल नंबर अंकित कराया गया है, जिस पर सूचना देते ही जरूरत मंद को वाहन उपलब्ध हो जायेगा।
जन सुविधा के लिए यह वाहन नगर के सवसे व्यवस्तम बरमान चौराहे पर मौजूद रहेगा। इस वाहन का उपयोग करने के लिए लोगों को सिर्फ ईधन का खर्च उठाना होगा। उन्होने इस वेन पर 8989777865 मोबाइल नंबर अंकित कराया है। गौरतलब है नगर में लंबे समय से शव वाहन की जरूरत महसूस की जा रही है, इसके अभाव में विषम परिस्थितियों में लोगों को बेजा परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

ये भी पढ़ें

image