केंद्रीय गृहमंत्रालय ने आज 2023 के केंद्रीय गृहमंत्री पदक के विजेताओं के नाम का ऐलान किया। इस पदक का गठन 2018 में अपराध जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था। इसकी घोषणा हर साल 12 अगस्त को की जाती है।
140 पुलिसवालों को मिला पदक
देश के 140 पुलिस कर्मियों को वर्ष 2023 में जांच में उत्कृष्टता के लिए 'केंद्रीय गृह मंत्री पदक' से सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए पुलिस कर्मियों में 15 सीबीआई, 12 एनआईए, 10 उत्तर प्रदेश, 9 केरल और 9 राजस्थान, 8 तमिलनाडु, 7 मध्य प्रदेश और 6 गुजरात से हैं, इसके अलावा शेष अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनों से हैं। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।