2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल से एंबुलेंस लेकर फरार हुआ 15 साल का लड़का, DMO ने जांच के दिए निर्देश

केरल के त्रिशुल में 15 साल का एक लड़का त्रिशुल जनरल अस्पताल परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस को लेकर फरार हो गया, जिसके बाद वह लगभग 8 किलोमीटर तो 108 एंबुलेंस को शहर में दौड़ाता रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Dec 2022, 8:59 PM IST

15-year-old-admitted-to-hospital-takes-ambulance-for-8-km-spin-in-kerala.jpg

15-year-old admitted to hospital takes ambulance for 8-km spin in Kerala

केरल के त्रिशूर जनरल हॉस्पिटल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां हॉस्पिटल में भर्ती 15 साल का एक लड़का एंबुलेंस लेकर ही फरार हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सोमवार की है। लड़का एंबुलेंस को लेकर लगभग 8 किलोमीटर तक शहर में दौड़ाता रहा। वहीं जब एंबुलेंस ओल्लुर में रेलवे फाटक के पास सड़क के रुकी, तो वहां के स्थानीय लोगों ने धक्का देकर एंबुलेंस को चालू कराने में मदद की। हालांकि लड़के को एंबुलेंस चलाते देख लोगों को शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती एंबुलेंस का ड्राइवर और उसके दोस्त GPS के जरिए गाड़ी को ट्रैक करते हुए मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के ने एंबुलेंस को 20 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से लेकर 30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाया। राहत की बात यह रही की इस दौरान कोई भी दुर्घटना नहीं हुई।

लड़के को शिफ्ट किया गया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल
पुलिस ने लड़के को पकड़कर पहले पुलिस स्टेशन ले गई और उसके बाद लड़के के माता-पिता के साथ वापस अस्पताल में भेज दिया। इसके बाद लड़के को त्रिशूर जनरल हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है।

DMO ने दिए जांच के आदेश
जिला चिकित्सा अधिकारी (DMO) डॉ श्रीदेवी ने इस घटना के बारे में केरल चिकित्सा सेवा निगम (KMSCL) से रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने जांच के भी आदेश दिए हैं। KMSCL ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के राज्य संचालन प्रमुख सरवनन अरुणाचलम ने कहा कि उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधक किरण पीएस को उन परिस्थितियों की जांच करने का निर्देश दिया है जिनकी वजह से लड़का हॉस्पिटल से एंबुलेंस लेकर भाग पाने में संभव हुआ। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि त्रिशूर पूर्वी पुलिस में भी इसके बारे में शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस ड्राइवर की लापरवाही आई सामने
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। एंबुलेंस का चालक बिना चाभी लिए शौचालय चला गया था। जब वह वापस आया तो लड़का एंबुलेंस लेकर भाग चुका था। एंबुलेंस पार्क करते समय सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने के कारण ड्राइवर बिजो जॉर्ज को ड्यूटी से बाहर किया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली एम्स का सर्वर हुआ बहाल, ई-हॉस्पिटल डेटा भी रिस्टोर, लेकिन मैनुअल मोड पर चलेंगी सभी सर्विस