30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chennai Rain: भारी बारिश से पानी-पानी हुई चेन्नई, सड़कों पर चल रही नावें, अब तक 16 की मौत

तमिलनाडु में हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हाताल बन गए हैं। बताया गया कि बारिश के चलते राज्य में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 11 Nov 2021, 10:21 PM IST

16 people died due to rain in chennai tamil nadu

16 people died due to rain in chennai tamil nadu

नई दिल्ली। Chennai Rain. तमिलनाडु में हो रही जोरदार बारिश से लोगों का हाल-बेहाल है। तेज हवा और अतिवृष्टि के चलते ज्यादातर बांध उफान पर हैं। वहीं इसके पानी से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। खराब मौसम से समुद्र के बिगड़े मिजाज ने तटवर्ती इलाकों की हालत खराब कर दी है। वहीं राजधानी चेन्नई में हालात और बदतर हैं।

16 लोगों की हो चुकी है मौत
जानकारी के मुताबिक चेन्नई सहित तटीय इलाकों के निचले हिस्सों में पानी भर गया है। इसके चलते लोग सड़कों पर नावों के साथ नजर आ रहे हैं। राज्य में भारी बारिश के चलते रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। आसमान से बरसी आफत से लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। वहीं बारिश के चलते अब तक 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पशुधन की हानि की खबर भी है।

बारिश के चलते बड़ी संख्या में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर पडे हैं। वहीं जोरदार बारिश के चलते कई पुरानी इमारतें भी ढह गई हैं। बताया गया कि महानगर के करीब सभी इलाकों में पानी भर गया है जबकि मैलापुर इलाका पूरी तरह से डूब गया है। इसके साथ ही केकेनगर और क्रोमपेट इलाके में बने अस्पतालों में भी पानी घुस गया है। जिसके चलते मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा। वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोग खाने-पीने का सामान लेकर नजदीकी फ्लाईओवर पर जाकर बैठ गए हैं।

यह भी पढ़ें: कश्मीरी युवकों संग मारपीट, जबरन लगावाए गए जय श्री राम के नारे

राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने मंत्रियों और उच्च अधिकारियों से हालात पर चर्चा की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को बाढ़ और वर्षा की स्थिति से किसानों की फसल को बचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए छह मंत्रियों की समिति गठित की गई है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि अभी उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को भी बारिश का कहर झेलना पड़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़