31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक? द. अफ्रीका से आए 2 लोग कोरोना पॉजिटिव

भारत में दक्षिण अफ्रीका से लौटे 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वे कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित हैं या नहीं। हालांकि जल्द ही जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए इसका पता लगाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 27 Nov 2021, 9:55 PM IST

2 people return from south africa tested corona positive

2 people return from south africa tested corona positive

नई दिल्ली। कई महीनों की राहत के बाद कोरोना एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का एक नया वेरिएंट पाया गया है, जिसके चलते दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है। इसके चलते सभी देश जरूरी गाइडलाइनस बना रहे हैं। इसी बीच भारत में दक्षिण अफ्रीका से लौटे 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वे कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित हैं या नहीं। हालांकि जल्द ही इसका परीक्षण किया जाएगा, बताया गया कि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए पता लगाया जाएगा।

अभी नहीं हुई नए वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि
बचा दें कि हाल ही में साउथ अफ्रीका से भारत लौटे 94 लोगों की कोविड जांच की गई है। इसमें से 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से भारत में स्वास्थ्य विशेषज्ञ समेत सरकारें भी सक्रिय हो गई हैं अब बस ये पता लगाने की देर है कि वे कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित हैं या नहीं।

स्वास्थ्य सचिव टीके अनिल कुमार ने कहा कि हमने सीक्वेंसिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है। यहां पता किया जाएगा कि कोरोना संक्रमित शख्स किस वेरिएंट से संक्रमित है। बताया गया कि इसकी सीक्वेंसिंग बेंगलुरु की लैब में ही की गई है।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की बिहार सीएम नीतीश कुमार को सलाह, अहंकार छोडकर अपने काम का मूल्यांकन करें

वहीं कर्नाटक में कोरोना के ये दो नए मामले आने के बाद कर्नाटक सरकार भी सक्रिय नजर आ रही है। कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोरोना की टेस्टिंग तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि अब सिर्फ कोरोना निगेटिव पाए जाने वाले लोगों को ही शहर में अनुमति मिलेगी।

इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों के लिए कोरोना गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। सबसे कह दिया गया है कि कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करें। वहीं सांस्कृतिक उत्सव जैसे कार्यक्रमों पर अस्थाई रोक लगाई जाए। वहीं केंद्र सरकार से अनुरोध किया जा रहा है कि कोरोना के बूस्टर डोज को लेकर जल्दी ही फैसला लें।