
भारत में पूरे साल कई सार्वजनिक और बैंक छुट्टियां आती हैं। इन छुट्टियों की तिथियां राज्यों के हिसाब से बदलती हैं, क्योंकि देश में सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता है। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले या जो व्यापार बैंकिंग सेवाओं पर निर्भर करते हैं, उनके लिए छुट्टियों का कार्यक्रम जानना जरूरी है। इस लेख में आप भारत में प्रतिबंधित और राजपत्रित, दोनों ही छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं।
Restricted Holiday यानी प्रतिबंधित अवकाश एक वैकल्पिक अवकाश है जिसे कर्मचारी चुन सकते हैं कि वे लेना चाहते हैं या नहीं। यह एक प्रकार का सवेतन अवकाश है और अनिवार्य नहीं है। एक वित्तीय वर्ष में एक कर्मचारी कितनी प्रतिबंधित छुट्टियाँ ले सकता है, इसकी एक अधिकतम सीमा होती है। उदाहरण के लिए, भारत में रक्षा बंधन और मकर संक्रांति या ओणम प्रतिबंधित छुट्टियां हो सकती हैं। ये छुट्टियां आमतौर पर कार्यस्थल में सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखती हैं।
प्रतिबंधित छुट्टियां स्वैच्छिक होती हैं, जिससे कर्मचारियों को साल के किसी भी समय उन्हें लेने की सुविधा मिलती है। इसके विपरीत, Gazetted Holiday यानी राजपत्रित छुट्टियां अनिवार्य होती हैं और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होती हैं। और उनका पालन किया जाना चाहिए।
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 1 जनवरी (बुधवार) | नया साल | प्रतिबंधित अवकाश |
| 6 जनवरी (सोमवार) | गुरु गोविंद सिंह जयंती | प्रतिबंधित अवकाश |
| 14 जनवरी (मंगलवार) | पोंगल/ मकर संक्रांति/हजरत अली का जन्मदिन | प्रतिबंधित अवकाश |
| 26 जनवरी (रविवार) | गणतंत्र दिवस | राजपत्रित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 2 फरवरी (रविवार) | वसंत पंचमी | प्रतिबंधित अवकाश |
| 12 फरवरी (बुधवार) | गुरु रविदास जयंती | प्रतिबंधित अवकाश |
| 19 फरवरी (बुधवार) | शिवाजी जयंती | प्रतिबंधित अवकाश |
| 26 फरवरी (बुधवार) | महा शिवरात्रि/शिवरात्रि | राजपत्रित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 13 मार्च (गुरुवार) | होलिका दहन | प्रतिबंधित अवकाश |
| 14 मार्च (शुक्रवार) | होली/डोलयात्रा | राजपत्रित अवकाश |
| 28 मार्च (शुक्रवार) | जमात उल-विदा (संभावित तिथि) | प्रतिबंधित अवकाश |
| 30 मार्च (रविवार) | चैत्र सुखलादी/उगादी/गुड़ी पड़वा | प्रतिबंधित अवकाश |
| 31 मार्च (सोमवार) | रमजान ईद/ईद-उल-फितर (संभावित तिथि) | राजपत्रित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 6 अप्रैल (रविवार) | राम नवमी | प्रतिबंधित अवकाश |
| 10 अप्रैल (गुरुवार) | महावीर जयंती | राजपत्रित अवकाश |
| 18 अप्रैल (शुक्रवार) | गुड फ्राइडे | राजपत्रित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 12 मई (सोमवार) | बुद्ध पूर्णिमा/वेसाक | राजपत्रित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 7 जून (शनिवार) | बकरीद/ईद उल-अज़हा (संभावित तिथि) | राजपत्रित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 6 जुलाई (रविवार) | मुहर्रम/आशूरा (संभावित तिथि) | राजपत्रित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 9 अगस्त (शनिवार) | रक्षा बंधन (राखी) | प्रतिबंधित अवकाश |
| 15 अगस्त (शुक्रवार) | स्वतंत्रता दिवस/जन्माष्टमी (स्मार्त)/पारसी नव वर्ष | राजपत्रित अवकाश |
| 16 अगस्त (शनिवार) | जन्माष्टमी | राजपत्रित अवकाश |
| 27 अगस्त (बुधवार) | गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी | प्रतिबंधित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 5 सितंबर (शुक्रवार) | मिलाद उन-नबी/ईद-ए-मिलाद (संभावित तिथि)/ओणम | राजपत्रित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 29 सितंबर (सोमवार) | महा सप्तमी | प्रतिबंधित अवकाश |
| 30 सितंबर (मंगलवार) | महा अष्टमी | प्रतिबंधित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 1 अक्टूबर (बुधवार) | महा नवमी | प्रतिबंधित अवकाश |
| 2 अक्टूबर (गुरुवार) | महात्मा गांधी जयंती/दशहरा | राजपत्रित अवकाश |
| 7 अक्टूबर (मंगलवार) | महर्षि वाल्मीकि जयंती | प्रतिबंधित अवकाश |
| 10 अक्टूबर (शुक्रवार) | करका चतुर्थी (करवा चौथ) | प्रतिबंधित अवकाश |
| 20 अक्टूबर (सोमवार) | नरक चतुर्दशी/ दिवाली/दीपावली/ | राजपत्रित अवकाश |
| 22 अक्टूबर (बुधवार) | गोवर्धन पूजा | प्रतिबंधित अवकाश |
| 23 अक्टूबर (गुरुवार) | भाई दूज | प्रतिबंधित अवकाश |
| 28 अक्टूबर (मंगलवार) | छठ पूजा (प्रतिहार षष्ठी/सूर्य षष्ठी) | प्रतिबंधित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 5 नवंबर (बुधवार) | गुरु नानक जयंती | राजपत्रित अवकाश |
| 24 नवंबर (सोमवार) | गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस | प्रतिबंधित अवकाश |
| तिथि | छुट्टी का नाम | प्रकार |
| 24 दिसंबर (बुधवार) | क्रिसमस की पूर्व संध्या | प्रतिबंधित अवकाश |
| 25 दिसंबर (गुरुवार) | क्रिसमस | राजपत्रित अवकाश |
Updated on:
06 Jan 2025 01:03 pm
Published on:
03 Jan 2025 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
