भर्ती में पहली जनवरी 2024 के आधार पर अभ्यर्थियों की आयु सीमा को गिना जाएगा। भर्ती में अब महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया गया है। पहले महिलाओं के लिए 25 फीसदी आरक्षण था। अब 18 से 26 वर्ष की उम्र के सामान्य उम्मीदवार, 18 से 28 वर्ष के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), गोरखा और प्रतिष्ठित खिलाड़ी और 20 से 29 वर्ष की उम्र के होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्र होंगे।