31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हादसा, 4 को लगा करंट

कर्नाटक में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक हादसा हुआ है। रास्ते में पोल पर करंट होने के चलते 4 लोग हताहत हुए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 16 Oct 2022, 12:17 PM IST

4 people electrocuted during Bharat Jodo Yatra in Karnataka, hospitalised

4 people electrocuted during Bharat Jodo Yatra in Karnataka, hospitalised

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' कर्नाटक के बेल्लारी में हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को करंट लग गया। करंट से घायल सभी कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बेल्लारी से जब यात्रा शुरू हुई तो कुछ कार्यकर्ता पार्टी का झंडा और लोहे की छड़ें पकड़े हुए थे, जिस कारण ये हादसा हुआ।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की मानें तो मौके पर मौजूद एंबुलेंस में डॉक्टरों ने पीड़ितों का इलाज किया। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह कर्नाटक के बेल्लारी के संगनाकल गांव से यात्रा की शुरुआत हुई। यहां से यात्रा मौका नामक स्थान पर पहुंची। यात्रा में शामिल कुछ कार्यकर्ता पार्टी का झंडा और लोहे की छड़ पकड़े हुए थे।

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस पार्टी लगातार मेहनत में लगी है। देश भर में बुरी तरह से बैकफुट पर आ चुकी कांग्रेस पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ना बड़ी चुनौती है, जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने यात्रा का नाम भी भारत जोड़ो ही रखा है। कांग्रेस पार्टी की इस यात्रा की अगुवाई खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। पार्टी आशा जता रही है कि इस यात्रा की मुहिम के जरिए वह एक बड़ी कामयाबी पाने में सफल साबित होगी।

यह भी पढ़ें: Karnataka News: हसन में टेंपो और दूध वाहन की टक्कर, 4 बच्चों सहित 9 की मौत, 10 घायल