पूर्वोत्तर जानी वाली ट्रेनें फंसी
इस दुर्घटना के कारण पूर्वोत्तर जाने वाली सभी ट्रेने अब अटक गई हैं। इस दुर्घटना के कारण इलेक्ट्रिक केबल टूट गई है। रूट का परिचालन पूरी तरह से ठप है। इसके कारण असम, नागालैंड, दर्जिलिंग, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम सहित पश्चिम बंगाल के उत्तर क्षेत्र पूरी तरह से कट गया है। यहां जाने वाली सभी ट्रेनों को कई स्टेशनों पर रोक दिया गया है। बचाव कार्य जारी है। रेलवे ट्रैक को बचाव कार्य के बाद जल्द ही चालू करने का प्रयास है।