31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु: पटाखों की दुकान में आग लगने से 5 की मौत और कई झुलसे, सीएम स्टालिन ने की आर्थिक मदद की घोषणा

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में एक पटाखों की दुकान में आग लग गई। इससे 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से झुलस गए। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मदद देने का आश्वासन दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 27 Oct 2021, 12:01 AM IST

5 people killed in fire at firecracker shop in Kallakurichi Tamil Nadu

5 people killed in fire at firecracker shop in Kallakurichi Tamil Nadu

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में एक पटाखों की दुकान में आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस भी गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकर की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही सीएम एम के स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मदद देने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही घायलों को एक-एक लाख रुपए की मदद देेने की बात कही है।

कल्लाकुरिची जिले के कलेक्टर पीएन श्रीधर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी मिलने के बाद दमकल की कई गाड़िया मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल भी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दिवाली की वजह से दुकान में काफी स्टॉक जमा था। इसके चलते यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें: सीबीआई के 5 अधिकारियों को केंद्र ने जबरन किया रिटायर

जानकारी के मुताबिक भीषण आग के चलते दुकान के सामने खड़ा एक दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गया। पटाखों की दुकानों, गोदामों और निर्माण इकाइयों में आग लगने की घटनाएं दुर्भाग्य से असामान्य नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी 10 सितंबर को विरुधुनगर जिले के थायिलपट्टी में एक पटाखा निर्माण इकाई में दुर्घटनावश विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 7 अन्य घायल हो गए थे।