23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप, कांप गया दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत

Earthquake : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बार फिर से बहुत तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में यह झटका महसूस किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 4 Nov 2023, 12:36 AM IST

Earthquake in Jammu And Kashmir

Earthquake in JK

Earthquake : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बार फिर से बहुत तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में यह झटका महसूस किया गया। जर्मन रिसर्च सेंटर ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 पर मापी है। इसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। इससे पहले 15 और 16 अक्टूबर को दिल्ली,एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका भी केंद्र नेपाल ही था।

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज करते हुए भूकंप केंद्र के नेपाल में होने की पुष्टि की है। फिलहाल इस भूकंप से भारत में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है लेकिन इसे उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में भी महसूस किया गया। कई जगहों पर यह इतना असरदार रहा कि लोग डर के कारण घर से बाहर निकल आए और अब वीडियो साझा कर रहे हैं। भूंकप वैज्ञानिकों के अनुसार 6 से अधिक तीव्रता की भूकंप तबाही मचा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग