
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों यानी DRI टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने विदेश से तस्करी कर भारत लाए जा रहे सोने के पेस्ट बड़ी खेप को जब्त किया है। जिसकी कीमत सर्राफा बाजार में 98 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
दोहा से ला रहा था भारत
DRI के अधिकारियों ने बताया कि प्रोफाइलिंग के आधार पर,इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क की टीम ने दोहा से आए एक भारतीय नागरिक द्वारा लाए गए 98 लाख रुपये की कीमत के पेस्ट के रूप में 1841 ग्राम वजन का सोना जब्त किया है। अधिकारी ने कहा, "यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।"
मंगलवार को भी मिली थी बड़ी कामयाबी
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सीमा शुल्क अधिकारियों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले सोने की छड़ों के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया था। इस मामले में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि प्रोफाइलिंग के आधार पर, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से एक भारतीय नागरिक द्वारा लाई गई 2.24 करोड़ मूल्य की 4204 ग्राम सोने की छड़ें जब्त की।
Updated on:
23 Nov 2023, 4:13 PM IST
Published on:
23 Nov 2023, 4:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.