31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मतिथि के लिए अब मान्य नहीं होगा आधार कार्ड, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए UIDAI ने उठाया बड़ा कदम

Aadhaar Card Update: यूआईएडीएआई ने फर्जीवाड़े रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 20 Dec 2023, 12:24 PM IST

 Aadhaar card will no longer be valid for date of birth UIDAI takes big step to stop fraud

आज के समय में आधार कार्ड किसी भी आदमी के लिए सबसे अहम कागजों में से एक है। इसकी सुरक्षा को लेकर अक्सर नए-नए अपडेट आते रहते है। बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र (यूआईएडीएआई) ने आधार कार्ड को लेकर अहम बदलाव किया है। इस नए नियम के मुताबिक आधार कार्ड अब जन्म तिथि का प्रमाण नहीं होगा। इसके लिए बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी होगा। यह नियम इसी माह से लागू हो जाएगा।

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया कदम

UIDAI से जुडे अधिकारियों ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि ये कदम फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया गया है। इसकी सूचना आधार कार्ड पर भी अंकित की जा रही है। अब जो भी नया आधार कार्ड डाउनलोड करेंगे तो उस पर ये लिखा हुआ आएगा।

जन्म प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा

भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र (यूआईएडीएआई) ने यह कदम आधार में जन्म दिनांक में संशोधन कराकर तारीख, महीना, वर्ष बदलकर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया है। आधार कार्ड अब जन्म तिथि का प्रमाण नहीं होगा। कहीं आपको जन्म तिथि का प्रमाण देना है, तो जन्म प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड बनाने वाली संस्था ने एक दिसंबर से यह बदलाव कर दिया है।

बता दें कि आधार कार्ड आम आदमी का एक जरूरी पहचान पत्र है। इसके साथ ही यह एक ऐसा दस्तावेज है, जो हर जगह प्रयोग किया जाता है। इसलिए आधार कार्ड में होने बदलाव से सबको अवेयर रहना चाहिए। सबसे खास बात ये है कि यदि आपके आधार कार्ड में कोई करेक्शन है तो आप ये संशोधन और सुधार आनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार सेंटर पर जानें की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: “भाजपा” के अहंकार का बखान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं, सोनिया गांधी ने किस मुद्दे पर ऐसा कहा