
Aadhaar Card Free online Update
Aadhaar Card Free Update Last Date: आधार कार्ड भारतीयों की पहचान के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है। सरकारी स्कीम हो, जॉब या बैंक से रिलेटेड कोई काम हो हर जगह आधार कार्ड काम आता है। आधार कार्ड को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट (Online Update) करने की समयसीमा आज (14 September) खत्म होने वाली है। अगर आपने भी अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है और आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर और उम्र को लेकर कुछ चेंजेस करवाना चाहते हैं तो आज ही लास्ट डेट पर अपने आधार को फ्री में अपडेट करवा लिजिए। बता दें कि लास्ट डेट के बाद यानी कल से आपको पैसे चुकाने होगें।
Step 1: आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाना होगा। इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
Step 2: इसके बाद माय आधार (My Aadhaar) टैब पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन मेनू से ‘अपडेट योर आधार (Update Your Aadhaar)’ विकल्प को चुनें।
Step 3: इसके बाद आपको ‘अपडेट आधार डिटेल (Online)’ पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यहां ‘अपडेट डॉक्यूमेंट’ पर क्लिक करके अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके OTP के लिए ‘सेंड OTP’ पर क्लिक करें।
Step 4: इसके बाद OTP दर्ज करके ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें और जनसांख्यिकीय विवरण चुनें, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं (नाम, पता, जन्म तिथि, आदि) और नई जानकारी को सही-सही भरें।
Step5: अब ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और अपने अपडेट रिक्वेस्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें और ‘सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट’ पर क्लिक करें। अंत में आपको अपने रिक्वेस्ट स्टेटस को ट्रैक करने के लिए SMS के जरिए एक अपडेट अनुरोध संख्या (URN) प्राप्त होगी।
Updated on:
14 Sep 2024, 9:15 AM IST
Published on:
14 Sep 2024, 9:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.