
sanjay singh remand extended
Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की ईडी रिमांड बढ़ा दी गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक आप नेता को रिमांड पर भेजा है। मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल की बेंच ने की है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संजय सिंह से पूछा की आप कोर्ट में पेशी के लिए आना चाहते हैं या वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होना चाहते हैं? इस पर संजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि मै कोर्ट में आऊंगा। बता दें कि आप नेता संजय सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।
छापेमारी के बाद हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि आबकारी नीति घोटाले में आरोपी दिनेश अरोड़ा की गवाही के बाद ईडी ने संजय सिंह के घर छापेमारी की थी इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह पर ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी जहां संजय सिंह भी मौजूद थे। पूछताछ के दौरान दिनेश ने ED को बताया था कि वह कुछ वर्ष पहले एक कार्यक्रम के दौरान आप नेता संजय सिंह से मिला था।
Updated on:
13 Oct 2023, 3:40 PM IST
Published on:
13 Oct 2023, 3:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.