केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "अगर भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली कर सकती है, तो कल्पना करें कि वह विधानसभा, लोकसभा चुनावों में क्या कर सकती है।" उन्होंने आगे कहा, "हम सुनते आए हैं कि बीजेपी वोट चुराकर, ईवीएम में हेराफेरी करके चुनाव जीतती है, लेकिन हमें कभी इसका कोई सबूत नहीं मिला। चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पता चलता है कि उनके (बीजेपी के) पापों का घड़ा लबालब भर चुका है।"