1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान

Congress Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली के दौरान कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। वहीं, सांसद प्रमोद तिवारी ने 'चलो दिल्ली' मार्च को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 1 Nov 2026, 11:59 AM IST

INDIA Alliance Rally

रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली होगी (Photo-ANI)

INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की ओर से एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लोकतंत्र के सिपाही दिल्ली के रामलीला मैदान की ओर मार्च कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि उन सभी नागरिकों और लोकतांत्रिक ताकतों का सामूहिक प्रयास है, जो संविधान और लोकतंत्र पर कथित हमलों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद ने लोगों से की आवाज बुलंद करने की अपील

उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के सिपाही और संविधान के रक्षक आज रामलीला मैदान की ओर मार्च करेंगे। अब ऐसा समय आ गया है, जब हम अपने घरों में चुपचाप नहीं बैठ सकते। हमें संविधान और लोकतंत्र पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

इस दौरान कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग के शीर्ष नेतृत्व की जवाबदेही तय करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। 

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया 'दूसरा स्वतंत्रता संग्राम'

इससे पहले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी भी रैली को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि रामलीला मैदान में उमड़ रही भीड़ केवल विपक्षी दलों के प्रयासों का नतीजा नहीं, बल्कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जनता में पनप रहे गहरे असंतोष का प्रतीक है।

लोगों से किए वादे नहीं किए पूरे- तिवारी

कांग्रेस सांसद तिवारी ने कहा कि लोगों के सपने टूट चुके हैं और उनसे किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। इसी नाराजगी के चलते लोग संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस रैली में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह जनता का उमड़ता सैलाब केवल हमारे प्रयासों का परिणाम नहीं है, बल्कि BJP सरकार के खिलाफ लोगों के मन में गहरे गुस्से और असंतोष को दर्शाता है। लोगों को लग रहा है कि उनके सपने टूट गए हैं और उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुई हैं। यही वजह है कि वे भावनात्मक रूप से सरकार के विरोध में इस रैली से जुड़ रहे हैं।