3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Abhinandan Varthaman : पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स! अब Fly91 के साथ भरेंगे नई उड़ान

Abhinandan Varthaman: 2019 के भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष में पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने 22 साल की सेवा के बाद भारतीय वायुसेना से वीआरएस ले लिया है। अब वह गोवा की क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाय91 में कमर्शियल पायलट के तौर पर नई पारी शुरू कर चुके हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 03, 2026

Abhinandan Varthaman

Abhinandan Varthaman (Photo-IANS)

Abhinandan Varthaman News: नई दिल्ली। साल 2019 में भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष के दौरान अपनी वीरता से इतिहास रचने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान अब कमर्शियल पायलट के तौर पर नई उड़ान भरने जा रहे हैं। वायुसेना में 22 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद उन्होंने समयपूर्व सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है।

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, वे गोवा आधारित क्षेत्रीय एयरलाइन 'फ्लाय91' में बतौर कमर्शियल पायलट शामिल हुए हैं। अभिनंदन ने अगस्त में इस निजी एयरलाइन को जॉइन किया है। हालांकि, इस विषय पर अब तक अभिनंदन वर्धमान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। एयरलाइन प्रवक्ता ने भी कर्मचारियों की निजी जानकारी का हवाला देते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

मिग-21 से मार गिराया था पाक का एफ-16

फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके अगले ही दिन 27 फरवरी को पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय सीमा का उल्लंघन करने का प्रयास किया। उस समय विंग कमांडर रहे अभिनंदन ने साहस दिखाते हुए अपने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान से पाकिस्तान के आधुनिक एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था।

3 दिन रहे थे पाकिस्तान की हिरासत में

हवाई मुठभेड़ के दौरान उनका विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद वे ईजेक्ट होकर पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे थे। पाकिस्तान ने उन्हें तीन दिनों तक अपनी हिरासत में रखा, लेकिन भारत के कड़े कूटनीतिक दबाव के आगे झुकते हुए 1 मार्च 2019 की रात उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर पर सुरक्षित भारत को सौंपना पड़ा। इस अप्रतिम वीरता के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पदक 'वीर चक्र' से सम्मानित किया था।