
AAP on Adipurush : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं पर फिल्म 'आदिपुरुष' का प्रचार करने का आरोप भी लगाया है। आप सांसद ने आज यानी शनिवार को कहा कि 'आज मैं बहुत दुख के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं। भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिये मां सीता और श्रीराम का अपमान कर रही है।'
हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि 'मां सीता, श्री राम और हनुमान का नाम लेते ही सभी हिंदुओं का सिर सम्मान से झुकता है। हमारे ऐसे भगवान पर इन्होंने घटिया फिल्म बनाने का काम किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म के डायलॉग घटिया हैं। ऐसे घटिया डायलॉग से हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का काम किया है। एक सीन कल्पना के आधार पर है कि माता सीता को छुरी मार दी जाती है। कल्पना के आधार पर क्या कुछ भी दिखा सकते हो। कल्पना के आधार पर रामचरितमानस के आधार को बदल दोगे।'
बोले- ये लोग ना राम के हैं, न आम के
भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि 'फिल्म पुष्कर धामी, नरोत्तम मिश्रा, सीएम योगी, शिवराज चौहान, एकनाथ शिंदे, मनोहर लाल खट्टर के आशीर्वाद से बनी है। यह सभी लोग ना राम के हैं, ना आम के हैं और ना किसी काम के। फिल्म में सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल किया गया है। धर्म में भी ये पार्टी लफंगई दिखा रही है। बीजेपी ने भगवान राम, माता सीता और भगवान हनुमान का अपमान एक फिल्म बनवा कर किया है।'
यह भी पढ़े - जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा को लेकर तैयारी पूरी, जानें तिथि और अन्य जरूरी बातें
प्रधानमंत्री मोदी से की माफी की मांग
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि 'अमित शाह, पीएम मोदी, जेपी नड्डा समेत बीजेपी नेताओं को भगवान का अपमान करने के लिए सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।'
आदिपुरुष के डायलॉग पर हो रहा बवाल
बता दें कि रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की काफी भीड़ रही। हालांकि, फिल्म को इसके वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) की गुणवत्ता और कुछ डायलॉग के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। फिल्म में हनुमान का रोल प्ले कर रहे एक्टर देवदत्त नागे के डायलॉग काफी बेतुके हैं। जिसपर लोगों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट रहा है।
यह भी पढ़े - साइक्लोन बिपरजॉय से मानसून पर पड़ा कितना असर, मौसम विभाग ने दिया अपडेट
Published on:
17 Jun 2023, 3:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.