सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन के अलावा कांग्रेस कोटे से एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री रहे आलमगीर आलम के जेल जाने और मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही है। उनकी जगह कांग्रेस कोटे से जिन विधायकों के नाम मंत्री पद के दावेदारों में सामने आए हैं, उनमें जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी और महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह प्रमुख हैं। विधानसभा का मानसून सत्र आहूत होने के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार तय माना जा रहा है।