26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें क्या है इसके मायने

रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों नेताओं के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 3 Aug 2025, 9:35 PM IST

अमित शाह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात (Photo-X @AmitShah)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीएम की मुलाकात के कुछ देर बाद ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के राष्ट्रपति से मिलने के पीछे के क्या कारहण है। राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

सियासी हलचल हुई तेज

बता दें कि रविवार को पीएम मोदी और अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, दोनों नेताओं की राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार या तो कोई बड़ा फैसला लेने पर विचार कर रही है या फिर सदन में कोई बड़ा बिल लाना चाहती है। इसलिए दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की है। 

ठीक से नहीं चल रही संसद

बता दें कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर और बिहार में एसआईआर को लेकर चर्चा की मांग कर रहा है। इन दोनों मांगों को लेकर विपक्ष ने लगातार प्रदर्शन किया। विपक्ष की मांग के बाद संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो गई है, लेकिन एसआईआर पर अभी तक चर्चा नहीं हुई है। विपक्ष इस मुद्दे पर सदन में चर्चा चाहता है लेकिन सरकार अभी तक इस पर तैयार नहीं है।

क्या उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर है मुलाकात

पीएम मोदी और अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात ऐसे समय हुई है जब उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। अब नए उपराष्ट्रपति के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग