आयकर विभाग ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी नोटिस भेजा है। डीके शिवकुमार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा उन्हें निशाना बना रही है। आयकर विभाग ने उस मामले में नोटिस भेजा है जोकि खत्म हो चुका है। भाजपा चुनाव में अपनी हार को लेकर डरी हुई है। वह कांग्रेस और इंडिया को निशाना बना रही है।