अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद Air India का Plane जब क्रैश हुआ तो उसका आगे का हिस्सा एक ब्वॉयज हॉस्टल की छत पर गिरा था। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उस घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। विमान का एक हिस्सा इमारत की छत पर लैंड कर गया था। यह इमारत बीजे मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल है।