30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISI और अलकायदा से आतंकी खतरे को लेकर असम में अलर्ट

आतंकी हमले की खबरों के लेकर पुलिस ने असम में अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि आइएसआइ असम में आरएसएस के पदाधिकारियों को निशाना बना सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 18 Oct 2021, 11:21 PM IST

alert in Assam on possible terror threat from ISI and Al-Qaeda

alert in Assam on possible terror threat from ISI and Al-Qaeda

नई दिल्ली। असम में आतंकी हमले की खबरों के लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ और अलकायदा से असम में हमले की जानकारी मिली है। इसके बाद असम पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस का कहना है कि राज्य में कथित रूप से मुस्लिमों के उत्पीड़न के नाम पर ये दोनों संगठनों की तरफ से आतंकी हमला कराने का खतरा है।

असम में आरएसएस को निशाना बना सकता है ISI
बता दें कि सहायक पुलिस महानिरीक्षक ने शनिवार को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में जानकारी दी गई है कि आइएसआइ असम में आरएसएस के पदाधिकारियों को निशाना बना सकता है। इसके साथ ही आतंकी संगठन असम के सैन्य क्षेत्रों और देश के अन्य भागों में हमले की योजना बना रही है। वहीं अलकायदा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों इत्यादि पर बम और आइईडी विस्फोटों से दहलाने की साजिश रची जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अलकायदा ने असम और कश्मीर में जिहाद छेड़ने को कहा है। सर्कुलर में इस्लामिक सहयोग संगठन की तरफ से असम के दरांग जिले के ढालपुर में सितंबर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान को लेकर किए गए जिक्र का भी उल्लेख किया गया है। बता दें कि कश्मीर में भी इन दिनों आतंकी हमलों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस दौरान आतंकी प्रवासी मजदूरों को निशाना बना रहे हैं। यही वजह है कि प्रवासी मजदूर घर वापसी के लिए रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में बारिश से 5 लोगों की मौत

गौरतलब है कि हाल ही में ओआइसी ने अपने बयान में अतिक्रमण विरोधी अभियान को असम में मुस्लिमों के उत्पीड़न बताया था। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। असम पुलिस को अल कायदा की ओर से कथित तौर पर खुफिया जानकारी भी मिली थी, जिसमें असम और कश्मीर में जिहाद के लिए आह्वान' का संकेत दिया गया था। इसके बाद राज्य की पुलिस सक्रिय हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय