दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में सक्रिय है जबकि यह पश्चिमी राजस्थान, तेलंगाना और रायलसीमा में कमजोर हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकतर स्थानों पर तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश हुई।