महिला स्की एथलीट आंचल ठाकुर ने 2018 में तुर्की में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। बता दें कि यह भारत के लिए स्कीइंग में पहला अंतरराष्ट्रीय पदक था। इसके बाद 2021 में मोंटेनेग्रो के कोलासिन में आयोजित FIS अल्पाइन स्की चैंपियनशिप में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता, जिससे वह दो अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला स्की खिलाड़ी बन गईं।