29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ankit Gujjar Death Case: पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं दिल्ली हाईकोर्ट, CBI को सौंपी जांच

Ankit Gujjar Death Case अब सीबीआई करेगी अंकित गुर्जर मौत मामले की जांच, हाईकोर्ट में 28 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Sep 2021, 1:11 PM IST

Ankit Gujjar Death Case

Ankit Gujjar Death Case

नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi ) की तिहाड़ जेल ( Tihar Jail ) में अंकित गुर्जर की हत्या का मामले ( Ankit Gujjar Death Case ) में बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली हाईकोर्ट पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि कोर्ट ने अब इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI ) को सौंपी है।

कोर्ट ने यह मामला अब सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस जांच पर नाखुशी जताई और मामले को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया। बता दें कि परिजनों ने जेल में अंकित की हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ेँः Dengue Cases in Dehli: कोरोना संकट के बीच दिल्ली में डेंगू का खतरा, तीन साल बाद सबसे केस आए सामने

28 अक्टूबर को होगी मामले की सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने अंकित गुर्जर मौत मामले में बड़ा कदम उठाते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इसके सात ही कोर्ट ने कहा कि वो अब इस मामले की सुनवाई 28 अक्टूबर को करेगा।
बता दें कि अंकित गुर्जर के परिजनों ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर मौत के मामले की जांच की मांग की थी।

ये है पूरा मामला
राजधानी दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में बदं कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर (Ankit gurjar) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

अंकित गुर्जर के परिवार वालों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि दिल्‍ली पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि कैदियों के झगड़े में अंकित की मौत हुई है। बता दें कि अंकित गुर्जर आठ से अधिक मर्डर के मामलों में इनामी बदमाश था।

यह भी पढ़ेंः Smog Tower in Delhi: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में लगा स्मॉग टावर, जानिए किस तरह करता है काम

अंकित पर था सवा लाख का इनाम
दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने मकोका के तहत दर्ज मामलों में मई 2020 में अंकित को पकड़ा था। उस पर हत्या के मामलों के अलावा रंगदारी, हत्या का प्रयास, अपहरण सहित 2 दर्जन से ज्यादा केस दर्ज थे। गुर्जर पर करीब सवा लाख रुपए का इनाम था।