29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smog Tower in Delhi: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में लगा स्मॉग टावर, जानिए किस तरह करता है काम

Smog Tower in Delhi से मिलेगी राजधानीवासियों को राहत, अब केंद्र सरकार ने आनंद विहार इलाके में लगाया Smog Tower
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Sep 2021, 5:08 PM IST

Smog Tower in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ( Delhi Pollution ) से लोगों को राहत देने के लिए केजरीवाल सरकार ( Kejriwal Govt )लगातार कोशिशों में जुटी है। इस बीच केंद्र सरकार ने आनंद विहार इलाके में भी स्मॉग टावर ( Smog Tower ) लगाया है। दिल्ली में ये दूसरा इलाका है जहां स्मॉग टावर लगाया गाय है। इससे पहले कनॉट प्लेस पर देश का पहला स्मॉग टावर लगाया गया था। इस टॉवर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगाया था।

बता दें कि स्मॉग टावर को बनने में एक साल का वक्त लगा और बताया जा रहा है कि स्मॉग टावर एक किलोमीटर की दूरी तक हवाओं को साफ करेगा।

यह भी पढ़ेंः Dengue Cases in Dehli: कोरोना संकट के बीच दिल्ली में डेंगू का खतरा, तीन साल बाद सबसे ज्यादा केस आए सामने

इसलिए आनंद विहार
दरअसल दिल्ली के आनंद विहार इलाके को स्मॉग टावर स्थापित करने के लिए इसलिए चुना, क्योंकि इस इलाके में पॉल्युशन काफी रहता है।

रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन के अलावा यहां बस टर्मिनल भी है। यहीं से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लिए बसें चलती है और नवंबर के आखिरी महीने, दिसम्बर और जनवरी में आनंद विहार इलाके में पॉल्युशन का लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस टॉवर के लगने के बाद काफी हद तक प्रदूषण में राहत मिलेगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार ने स्मॉग टावर बनाने का फैसला लिया था। कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस इलाके में स्मॉग टावर का निर्माण कर उद्धघाटन किया तो अब केंद्र सरकार ने आनन्द विहार में स्मॉग टावर का उद्धघाटन कर दिया।

ये स्मॉग टावर सही तरीके से काम करते हैं तो देश के अन्य प्रदूषित शहरों में भी इन्हें लगाया जा सकता है।

इस तरह करेगा काम
यह स्‍मॉग टॉवर दूषित हवा को अपने अंदर खीचेंगा और साफ हवा को छोड़ेगा। यही नहीं, यह स्‍मॉग टॉवर तकरीबन एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की प्रदूषित हवा को अपने अंदर लेकर साफ हवा की आपूर्ति भी करेगा।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज भी हल्की बारिश के आसार, पूरे हफ्ते जारी रहेगा सिलसिला

एक नजर आंकड़ों पर
- 24 मीटर है स्मॉट टॉवर की ऊंचाई
- 01 सेकंड में 1000 क्यूबिक मीटर हवा को साफ करेगा टॉवर

- 40 फैन इन स्मॉग टॉवर में लगाए गए हैं
- 5000 एयर फिल्टर भी टॉवर में लगाए गए