31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

iPhone 16 की भारत में होगी ये कीमत, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Apple आज अपने इवेंट के दौरान iPhone 16 और iPhone 16 Pro सीरीज को पेश करने वाला है। इसके अलावा Apple Watch Series 10, Apple Watch Ultra 3, और Apple Watch SE model को भी लॉन्च किया जा सकता है। आइए इस इवेंट के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 10 Sep 2024, 8:56 AM IST

iPhone 16 : इंडियन टाइम जोन के अकॉर्डिंग एप्पल का इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में iPhone 16 और iPhone 16 Pro सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Apple Watch Series 10, Apple Watch Ultra 3, और Apple Watch SE model को भी लॉन्च किया जा सकता है। Apple के इस इवेंट की टैग लाइन 'its Glowtime' है। आप इस इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Apple TV और YouTube पर लाइव देख सकते हैं।

विजुअल इफेक्ट्स में हुए बदलाव

Apple ने अपने इस इवेंट की टैग लाइन It’s Glowtime दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट का लोगो आज लॉन्च होने वाले iPhone में विजुअली बदलाव को दिखा रहा है। नोटिफिकेशन इफेक्ट्स में भी चेंज देखने को मिल सकता हैं।

AI का नया फीचर

iPhone 16 में Apple Intelligence भी मिलेगा। Apple के इस हैंडसेट में OpenAI का ChatGPT का इंटिग्रेशन भी देखने को मिल सकता है। iPhones में ChatGPT-4.o का सपोर्ट भी शामिल किया गया है।

iPhone 16 की पूरी सीरीज होगी लॉन्च

Apple के आज के इवेंट में iPhone 16 लाइनअप को लॉन्च करेगा। इस इवेंट में बीते साल की तरह iPhone 16, iPhone 16 plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा। इन सभी हैंडसेट में न्यू A18 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी मॉडल में खुद का एक यूनिक फीचर भी हो सकता है।

चेंज होगा कैमरा डिजाइन

iPhone 16 के कैमरा डिजाइन में बदलाव देखने को मिल रहा है, जो कुछ iPhone 11 की तरह है। इसमें कैप्सूल टाइप डिजाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह Diagonal Arrangement को रिप्लेस कर देगा। कंपनी कैमरा सेंसर को बेहतर कर सकती है और लो लाइट सेंसर को भी बेहतर बनाएगी।

भारत में कितनी होगी iPhone 16 की कीमत

iPhone 16 सीरीज का बेस मॉडल स्टैंडर्ड iPhone 16 होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 79,900 से 80,000 रुपये हो सकती है। हालाँकि कंपनी ने ऑफिसशियली इसकी प्राइस को कंफर्म नहीं किया है। iPhone 16 की लॉन्च के साथ ही iPhone 15 की प्राइसिंग में गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े : Me Too Movement : शूटिंग के दौरान डायरेक्टर की 'गंदी' हरकत… अब एक्ट्रेस के खुलासे से हिल गई फिल्म इंडस्ट्री