8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हथियारों तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़, पाकिस्तानी संपर्क के दो तस्कर गिरफ्तार

Punjab Police : पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इसमें पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमृतसर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 21 Sep 2024, 10:47 AM IST

जम्मू-कश्मीर हो या पंजाब। नेपाल हो या भारत। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान नशे की खेप के साथ देश में अस्थिरता फैलाने के लिए अफीम के बाद अब हथियारों की तस्करी कर रहा है। पंजाब की सीमा पर हर दिन मादक पदार्थों कि तस्करी का जखीरा पकड़ा जा रहा है।

पंजाब पुलिस ने शनिवार को 4 ग्लॉक-26 पिस्तौल बरामद कर पाकिस्तान से हो रही हथियार तस्करी का खुलासा किया है। पंजाब पुलिस ने बताया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़कर और 4 ग्लॉक-26 पिस्तौल बरामद करके सीमा पार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर के संपर्क में थे। जो ड्रोन और अन्य माध्यमों से हथियारों और ड्रग्स की बड़ी खेप को भारतीय क्षेत्र में पहुंचा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।