
army killed a terrorist in kulgam encounter, 60 people rescue
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। बताया गया कि मारा गया आतंकी हिजबुल के गैंग से जुड़ा हुआ था, जिसका नाम Mudasir Wagay था। ये आतंकी घाटी में पिछले तीन साल से सक्रिय था। मुठभेड के दौरान स्कूली बच्चों समेत कुछ आम नागरिक वहां फंस गए थे, जिन्हें जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।
दोनों ओर से गोलीबारी जारी
जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। वहीं अभी दोनों और से गोलीबारी जारी है, अभी मारे गए आतंकियों की संख्या बढ़ सकती है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ देखने को मिल रही है। हाल ही में कुलगाम में दो जगह एनकाउंटर हुआ था, जहां सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। वहीं अब एक बार फिर जवानों ने कुलगाम में ही आतंकियों पर हमला बोला है।
गौरतलब है कि करीब महीने भर पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले काफी बढ़ गए थे। आतंकी आए दिन आम नागरिकों को निशाना बना रहे थे। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कश्मीर में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। मीटिंग में गृह सचिव, जम्मू कश्मीर के DGP, NIA/ CRPF के डीजी, BSF बीके डीजी सहित IB और गृह मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। इस बैठक में आतंकियों पर नकेल कसने का प्लान तैयार किया गया।
Published on:
20 Nov 2021, 8:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.