30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ED के सामने फिर पेश नहीं हुए अरविंद केजीवाल, भेजा जवाब, कहा-मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं

Delhi News: दिल्ली शराब घोटाले में ED के समन के बाद भी अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए। हालांकि उन्होंने अपना जवाब जरुर भेज दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 21 Dec 2023, 10:22 AM IST

Arvind Kejriwal did not appear before ED again on delhi liquor scam

दिल्ली शराब घोटाले में शक के दायरे में आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार (21 दिसंबर) को एक बाक फिर ED के सामने पेश नहीं हुए। हालांकि इस बार उन्होंने अपना एक जवाब प्रवर्तन निर्देशालय के अधिकारियों को भेज कर अपना पक्ष रखा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि उन्हें केंद्र के इशारे पर परेशान किया जा रहा है। उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था।

राजनीति से प्रेरित होकर भेजा गया समन

ED के सामने पेश होने के बजाए केजरीवाल ने अपना एक जवाब भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि ईडी का यह समन भी एजेंसी द्वारा जारी किए गए पिछले समन की तरह अवैध है। ईडी को इस समन को वापस लेना चाहिए क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित है। मैंने अपनी जिंदगी जी ली है। ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।बता दें कि इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री को 2 नवंबर को केंद्रीय जांच एजेंसी ने तलब किया था। तब उन्होंने चुनावी व्यस्तता का हवाला दिया था।


विपश्यना सेंटर पहुंचे अरविंद केजरीवाल

बता दें कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 20 दिसंबर को दिल्ली से चार्टर्ड विमान से शाम लगभग चार बजे जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से दोनों नेता हेलीकाप्टर से विपश्यना मेडिटेशन सेंटर के निकट स्थित चौहाल के लिए रवाना हुए। मान रात्रि विश्राम के लिए चौहाल में ही रुक गए, जबकि केजरीवाल विपश्यना सेंटर में पहुंच गए। वहां वह दस दिन तक रहेंगे। इस दौरान वह किसी से नहीं मिलेंगे।

पहाड़ियों की गोद में बसे विपश्यना सेंटर के इर्द-गिर्द सुरक्षा के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे। बैरिकेड लगा दिया गया है। गांव के लोगों के पहचान पत्र देखकर आने-जाने की व्यवस्था की गई है। गांव के सरपंच रावल सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार को ही केजरीवाल के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने मजदूरों को बुलाकर मेडिटेशन सेंटर के आसपास सफाई कराई। मालूम हो कि ईडी ने सोमवार को केजरीवाल को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया था।

ये भी पढ़ें: विपक्षी सांसदों की गैर-मौजूदगी में लोकसभा में पास हुए 3 नए क्रिमिनल बिल, नाबालिग से रेप और मॉब लिंचिंग पर फांसी की सजा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय