
asaduddin owaisi
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार बजरंग दल, बजरंगबली से लेकर फिल्म द केरल स्टोरी के मुद्दे छाए हुए हैं। बीते कुछ दिनों से इन मुद्दों को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। एक दिन पहले पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेल्लारी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए द केरल स्टोरी का जिक्र किया था और विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला था। प्रधानमंत्री के इस बयान पर अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान से आकर आतंकियों ने हमारे पांच जवानों को मार दिया। इसके साथ ही कहा कि मणिपुर जल रहा है। ओवैसी ने पीएम मोदी पर मणिपुर हिंसा सहित कई मुद्दों को लेकर हमला किया है।
'मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री गंदी पिक्चर की बात कर रहे'
ओवैसी ने कहा कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में हमारे जवानों को मार रहे हैं, मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री कर्नाटक के चुनाव प्रचार में बिजी है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री से ये निवेदन करना चाह रहे हैं कि कर्नाटक का चुनाव जरूर है लेकिन पाकिस्तान के आतंकवादी आकर हमारे पांच सिपाहियों की जान ले लेते हैं। दूसरी तरफ मणिपुर जल रहा है। लोग अपने घरों को छोड़कर भागने के लिए मजबूर है। प्रधानमंत्री उस गंदी पिक्चर (द केरल स्टोरी) का प्रचार वहां चुनाव में कर रहे हैं।
ओवैसी ने द केरल स्टोरी को बताया झूठी फिल्म
एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने आगे कहा कि वो एक झूठी फिल्म है। हमारा बुर्का दिखाकर सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री एक बार फिर नफरत फैला रहे हैं। पीएम सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नीचे गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषण मत दीजिए और पाकिस्तान को रोको कि वो आकर हमारे सैनिकों को न मार पाए।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक के तुमकुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, 9 साल में जितना काम हुआ, वह 70 सालों में नहीं हुआ
मणिपुर में जल रहे हैं गांव और चर्च
ओवैसी ने मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा कि गांव, चर्च जल रहे हैं। द केरल स्टोरी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री वो गंदी पिक्चर के बारे में बात कर रहे हैं और कर्नाटक चुनाव में फायदा लेना चाहते हैं। पाकिस्तान हमारे सैनिकों को मार रहे है और पीएम मोदी फिल्म प्रमोट में बिजी है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस के यू-टर्न पर बोले कर्नाटक CM बोम्मई- पहले गलतियां फिर करती है ओवर रिएक्ट
Updated on:
6 May 2023, 4:02 PM IST
Published on:
6 May 2023, 3:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.