30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Mandir donations: ‘राम मंदिर ट्रस्ट में कोई मुसलमान होता तो उसे गोली मार दी गई होती’, चंपत राय पर ओवैसी का बड़ा हमला

Asaduddin Owaisi statement on Donations Theft: राम मंदिर ट्रस्ट के चंदा चोरी मामले को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी की गलती भी बताई है।
2 min read
Google source verification
asaduddin owaisi bijnor up 2027 election alliance statement

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फोटो-पत्रिका)

Owaisi on Ram Mandir donations Theft:राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर AIMIM प्रमुख व हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए चंपत राय को लेकर सवाल भी पूछे हैं। AIMIM प्रमुख ने कहा कि अगर इस ट्र्स्ट में कोई मुसलमान शामिल होता, तो घोटाला बाहर आने के बाद उसे गोली मार दी जाती।

बीजेपी ने बस एक गलती कर दी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कहा कि अब मुझसे पूछा जा रहा कि मैं राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्या कहूंगा? ओवैसी ने कहा कि मैं बस इतना कहूंगा कि राम मंदिर ट्रस्ट से बस एक गलती हो गई। उस ट्रस्ट में एक मुसलमान को तुम मेंबर बना देते। बाद में घोटाला सामने आया होता तो उस मुसलमान को एनकाउंटर में मार देते और बुलडोजर से उसका घर तोड़ देते, फिर केस बंद।

किसी का घर नहीं तोड़ा जा रहा है

यूपी के बिजनौर में उन्होंने कहा कि चंपत तो मजे में हैं। पूरे चंपक मजे में हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप बताइए क्या हो रहा है। किसका घर नहीं तोड़ा जा रहा है। जिनको गिरफ्तार किया गया, उनको पुलिस कस्टडी भी नहीं दी जाती है। उन्होंने बीजेपी से पूछा कि क्या चंपत राय आपका लाड़ला है या नहीं।

उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रेक 2 डिप्लोमेसी की खबरों को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। ओवैसी ने कहा कि हमको बोलते हैं कि ये पाकिस्तानी हैं, ये जिहादी हैं, ये बांग्लादेशी हैं। तो ये आरएसएस के राम माधव पाकिस्तान से डिप्लोमेसी कर रहे हैं। वो पाकिस्तान जिसके आतंकियों ने मासूम 26 भारतीय लोगों को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि जिसके सपोर्ट से दिल्ली के लाल किले के पास ब्लास्ट हुआ और 50 लोगों की मौत हुई। उसके साथ बातचीत की जा रही है।

SIT की जांच शुरू, 8 गिरफ्तार, चंपत राय ने दिया इस्तीफा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दानपात्रों से पैसे गायब होने के आरोप में SIT ने जांच शुरू की। जांच में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके घरों से करीब 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। पुलिस के अनुसार, कुछ कर्मचारियों ने दानपात्रों से पैसे निकालकर हेराफेरी की। स्पाई कैमरे और CCTV फुटेज से बड़े खुलासे हुए। लवकुश मिश्रा और टिन्नू यादव जैसे नाम भी सामने आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की सख्त जांच के निर्देश दिए हैं। राम भक्तों की आस्था से जुड़े इस घोटाले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। ट्रस्ट ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।