दूसरी तरफ, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पाकिस्तान सरकार ने अपने मंत्रियों की विदेश यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी है। हालांकि, किसी जरूरी काम से विदेश जाना भी पड़े तो उन्हें लग्जरी सुविधा नहीं मिलेगी। वह फाइव स्टार होटल में नहीं रहेंगे। इसके अलावा, फालतू के खर्च भी नहीं करेंगे।