31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को बताया देशद्रोही व हिंदू विरोधी, कहा- उन्हें भारत के इतिहास का नहीं है ज्ञान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को देशद्रोही व हिंदू विरोधी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे उनकी विचारधारा का पता चलता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Nov 2022, 6:54 PM IST

assam-cm-told-rahul-gandhi-anti-national-and-anti-hindu-said-he-has-no-knowledge-of-india-s-history.jpg

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बीते दिन गुरुवार को राहुल गांधी ने वीर सावरकर को अंग्रेजों का गुलाम बताया है, जिसको लेकर महाराष्ट्र में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही BJP के कई नेताओं की ओर से इस पर प्रतिक्रिया भी आ रही है, जिसमें राहुल गांधी पर जमके निशाना साधा जा रहा है। इसी बयान को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि "राहुल गांधी को भारत के इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने वीर सावरकर के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे उनकी विचारधारा का पता चलता है। वह देशद्रोही और हिन्दू विरोधी हैं।"

इसके साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव गुजरात में हैं लेकिन राहुल गांधी दक्षिण में घूम रहे हैं, जब हिमाचल प्रदेश में चुनाव थे तो वह केरल में थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आना चाहते क्योंकि वह खेलना नहीं चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा के बीच वीर सावरकर की चिट्ठी दिखाकर बोले राहुल गांधी- अंग्रेजो के डर से गांधी और सरदार पटेल को दिया धोखा

PM मोदी ने ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़कर भारत को बढ़ाया आगे
हिमंत बिस्वा सरमा ने गुजरात में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए BJP के लिए वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि "जो ब्रिटिश हमारे ऊपर हुकूमत चलाया करते थे, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़कर भारत को आगे बढ़ा दिया है। इस रफ्तार से चलते रहे तो 2029 तक हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

श्रद्धा मर्डर केस पर बोले असम CM हिमंत बिस्वा सरमा
असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों को संबोधित करते हुए श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि "अफताब नाम के लड़के ने श्रद्धा बहन को मुंबई से लाया और लव जिहाद के नाम पर 35 टुकड़े कर दिया, जिसके बाद उनसे शव को फ्री में रखा। वहीं जब शव फ्री में था उसी समय और एक लड़की को लेकर आया और डेटिंग करना शुरू कर दिया।" इसके बाद उन्होंने कहा कि देश में ताकवर नेता नहीं होगा और देश को मां मानने वाला बेटा नहीं होगा तो ऐसा हर शहर में अफताब पैदा होगा।

यह भी पढ़ें: श्रद्धा की नई तस्वीर आई सामने, चेहरे पर जख्म के निशान, तीन दिन चला था इलाज, आफताब के जुल्मों पर बड़ा खुलासा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय