4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम सीएम का बेजोड़ बोल, चीन की कोविड वैक्सीन थी बहुत कमजोर भारतीय चिंतित न हो

Coronavirus Update चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड मामलों में अचानक तेजी आई। जिसके बाद भारत अलर्ट हो गया है। पर असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बेजोड़ बयान दिया। जिसे सुनकर सब चौंक गए। कहाकि, भारत में लोगों को अब कोविड से डरना नहीं चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Dec 2022, 11:36 AM IST

himanta_biswa_sarma.jpg

असम सीएम का बेजोड़ बोल, चीन की कोविड वैक्सीन थी बहुत कमजोर भारतीय चिंतित न हो

चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड मामलों में अचानक आई तेजी के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोर देकर कहा कि, भारत में लोगों को अब कोविड से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर कहा, चीन में दिए गए कोविड टीके बहुत कमजोर थे। भारत ने अच्छी गुणवत्ता वाले टीके लगाए हैं। इसलिए हमें चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि असम में बुधवार को कोई भी पॉजिटिव कोविड केस नहीं पाया गया। अगर किसी चीज की जरूरत होगी तो वह केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।

कोरोनावायरस पर एडवाइजरी जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आंकड़ों के अनुसार, असम में बुधवार को कुल 112 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए। केंद्र सरकार ने चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को मास्क पहनने और टीका लगवाने की सलाह दी गई हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में स्थिति की समीक्षा के लिए विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

पीएम मोदी आज करेंगे कोरोना पर समीक्षा बैठक

बताया जाता है कि वेरिएंट ओमिक्रॉन BF-7 वेरिएंट एक साथ 8-10 लोगों को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में भारत में कोरोना के संभावित खतरे से निपटने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी आज समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, कर्नाटक सीएम और महाराष्ट्र सीएम भी अपने-अपने राज्यों में कोरोनावायरस पर समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े - Coronavirus Update : कोरोना वायरस पर AIIMS के पूर्व निदेशक की अहम सलाह, देखें वीडियो

यह भी पढ़े - कोविड बैठक : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, देश में कोरोना अभी खत्म नहीं, वीके पॉल बोले, मास्क जरूर लगाएं