4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर TMC कार्यकर्ताओं का हंगामा, होटल में ठहरे हैं महाराष्ट्र के बागी विधायक

गुवाहाटी में जिस होटल में शिवसेना के एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायक ठहरे हुए हैं, वहां असम के तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 23 Jun 2022, 12:44 PM IST

गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर TMC कार्यकर्ताओं का हंगामा, होटल में ठहरे हैं महाराष्ट्र के बागी विधायक

गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर TMC कार्यकर्ताओं का हंगामा, होटल में ठहरे हैं महाराष्ट्र के बागी विधायक

महाराष्ट्र का सियासी संकट लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच खबर आई है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायकों का एक समूह असम के जिस होटल में ठहरे हुए हैं वहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। वहीं प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। जानकारी के मुताबिक असम के मंत्री अशोक सिंघल भी होटल पहुंचे हैं।

असम में गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक मौजूद हैं। इसमें शिवसेना के 34 विधायक और 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। रैडिसन ब्लू होटल में मौजूद महाराष्ट्र के बागी विधायकों ने पूर्व गृह राज्य मंत्री और शिवसेना नेता दीपक केसरकर से मुलाकात की। वहीं इन विधायकों के खिलाफ TMC नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ें: JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022: जारी हुआ 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 10वीं में 6 टॉपर्स में 5 बेटियां

प्रदर्शनकारियों ने असम की सत्तारूढ़ भाजपा पर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने के लिए शिवसेना के तख्तापलट को सक्षम करने में अपने सभी संसाधनों का निवेश करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। TMC ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने राज्य में भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए कुछ नहीं किया है।

इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई TMC के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने की। वहीं होटल के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिसफोर्स तैनात हैं और होटल को एक किले में तब्दील कर दिया गया है। असम के ADGP हर्दी सिंह भी होटल पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: लातेहार में बिरसा किसान सम्मान समारोह का शुभारंभ करेंगे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों के बीच किया जाएगा KCC का वितरण

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़