कृषि विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया था कि सीएम हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल के प्रयासों से झारखंड के किसानों को KCC से मुहैया कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। सचिव ने यह भी बताया था कि 23 जून को मुख्यमंत्री लातेहार में प्रमंडलीय मेगा शिविर की शुरूआत करेंगे, जिसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार के लाभुकों को शामिल किया जाएगा।