Bageshwar Dham Dhirendra Shastri BIhar: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री बिहार से रवाना हो चुके हैं। पटना के नौबतपुर में पांच दिवसीय हनुमंत कथा संपन्न होने के बाद वो चार्टर्ड प्लेन से रवाना हुए। उनकी विदाई में पटना एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। बड़ी संख्या में लोग रनवे तक आ पहुंचे थे। बाबा की विदाई के दौरान एयरपोर्ट पर जो अफरातफरी मची उसे लेकर एयरपोर्ट प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही इस मामले में अब सिसायत भी गरमाने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ-साथ राजद ने भी इस मसले पर हमला बोला है। जदयू ने बाबा के चार्टर्ड प्लेन पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक संत के पास करोड़ों रुपए का चार्टर्ड प्लेन कहां से आया?