28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank holidays : लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टी की पूरी लिस्ट

Bank Holiday 2024: बैंकों में लगातार तीन दिनों के छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में अपना जल्‍दी अपना बैंक का काम समय से निपटा सकें। वरना परेशानी हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Jan 2024, 3:06 PM IST

55555.jpg

Bank Holiday 2024: जनवरी का महीना खत्‍म होने वाला है। अगर आपका भी बैंक से संबंधित कोई काम है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। बैंकों में शुक्रवार से लगातार तीन दिनों के छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में अपना जल्‍दी अपना बैंक का काम समय से निपटा सकें। वरना परेशानी हो सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है। आइये जानते है कौन कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले है।

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक तीन दिवसीय सप्ताहांत की तैयारी कर रहे हैं, जो शुक्रवार से शुरू होने वाले हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस उसके दूसरे दिन शनिवार है और 28 जनवरी को रविवार है। इस प्रकार से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।

25 जनवरी
25 जनवरी (गुरुवार)- थाई पूसम/मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन- तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

26 जनवरी
26 जनवरी शुक्रवार को बैंक बंद हैं। गणतंत्र दिवस, जो इस वर्ष शुक्रवार को पड़ रहा है, यह राष्ट्रीय अवकाश है।

27 जनवरी
27 जनवरी (चौथा शनिवार)

28 जनवरी
28 जनवरी (रविवार)

बैंक की छुट्टी के दिन ऐसे निपटाएं काम

यदि बैंक हॉलिडे के दिन कोई जरूरी काम है तो एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) के भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी खा रहे हैं नकली दवा? खांसी, बुखार, डायबिटीज समेत 70 दवाओं के सैंपल फेल, यहां देखें पूरी लिस्ट