3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bankipur By Election: प्रशांत किशोर के आगे चलने पर मंत्री श्रवण कुमार का आया बयान, कहा- 31 राउंड की गिनती के बाद ही साफ होगा परिणाम

Bankipur Bypoll: प्रशांत किशोर की बढ़त के बावजूद बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए की जीत का भरोसा जताया और कहा कि अंतिम फैसला 31 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही होगा।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Aug 03, 2026

Prashant Kishor news

मतगणना में प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं (Photo-ANI)

Bankipur By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। 31 में से अब तक 13 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 7,119 वोटों से आगे चल रहे है। पीके को अब तक 26113 वोट मिले है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिंह है। नीरज सिंह को अब तक 18994 वोट मिले है। प्रशांत किशोर के आगे चलने के बाद बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एनडीए की जीत का भरोसा जताया है। 

उन्होंने कहा कि हम अभी अपने दावे से पीछे नहीं हट रहे हैं। 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जब परिणाम घोषित होगा, तभी यह पता चलेगा कि मेरा दावा खोखला था या उसमें दम था। मैंने भी चुनाव लड़े हैं और अब तक चुनाव जीते भी हैं। कई बार मैं पहले, दूसरे या तीसरे राउंड में पीछे रहा हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं चुनाव हार गया था।

जनता का फैसला आने दीजिए- मंत्री

उन्होंने आगे कहा कि जनता का फैसला आने दीजिए। जनता जो भी जनादेश देगी, हम सभी उसका सम्मान करेंगे। लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि बिहार की जनता के लिए हमने जो काम किए हैं, उसके आधार पर हमें अब भी पूरा विश्वास है कि परिणाम एनडीए के पक्ष में आएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति केवल एक विधायक के चुनाव जीतने से स्थापित नहीं होती। बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाने के लिए बड़े दिल वाला व्यक्ति चाहिए। नीतीश कुमार जैसी बड़ी शख्सियत वाले नेता की जरूरत होती है।

राजद पर पड़ेगा असर

मंत्री ने कहा कि इसका असर आरजेडी पर जरूर पड़ेगा, लेकिन इसका हम पर क्या असर होगा? आरजेडी के वोट दूसरी तरफ जा रहे हैं। वहीं JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बांकीपुर में एनडीए बड़ी जीत हासिल करने जा रहा है।

राजीव रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर हों या कोई और एनडीए को पीछे नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि लोग विकास के नाम पर वोट देते हैं और इसीलिए एनडीए को फायदा मिलता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग