30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi को एयरपोर्ट छोड़ने आए भूटान के किंग, प्रधानमंत्री ने कहा ‘सम्मानित महसूस कर रहा हूं’

PM Modi Bhutan Visit: भूटान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया, जिसके लिए पीएम ने कहा कि मैं आभारी हूं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anish Shekhar

•

Updated: 23 Mar 2024, 3:52 PM IST

bhutan.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय भूटान की राजकीय यात्रा के बाद शनिवार को दिल्ली लौट आए। हिमालयी देश से लौटते समय भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक को धन्यवाद दिया। एक खास सम्मान प्रकट करते हुए, भूटान के राजा, जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधान मंत्री त्शेरिंग टोबगे उन्हें हवाई अड्डे पर छोड़ने आए।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैं भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होते समय हवाई अड्डे पर आने के विशेष भाव से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

भूटान की अपनी राजकीय यात्रा को बेहद खास बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मुझे महामहिम राजा, पीएम त्शेरिंग टोबगे और भूटान के अन्य प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का अवसर मिला। हमारी बातचीत से भारत-भूटान दोस्ती में और भी मजबूती आएगी।" मैं ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित होने के लिए भी आभारी हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं भूटान के अद्भुत लोगों की गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए उनका बहुत आभारी हूं। भारत हमेशा भूटान के लिए एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार रहेगा।"

भूटान में अस्पताल का किया उद्घाटन

इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने अपने भूटानी समकक्ष दाशो शेरिंग टोबगे के साथ ग्यालत्सुएन जेटसन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। भूटान के प्रधान मंत्री टोबगे ने अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण के लिए पूरी फंडिंग के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपनी यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री मोदी ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 10,000 करोड़ के बड़े सहायता पैकेज की घोषणा की, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए।