18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Accident : 500 मीटर गहरी खाई में गिरा सैन्य वाहन, भारतीय सेना के चार जवानों की मौत

Big Accident : भारतीय सेना की गाड़ी सड़क से करीब पांच सौ फीट नीचे गिर गई। इसके बाद सेना के चार जवानों की मौत हो गई। जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर बचाव अभियान चलाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 5 Sep 2024, 4:28 PM IST

सिक्किम राज्य के पाक्योंग जिला अंतर्गत दलपचंद में गुरुवार को सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण दुर्घटना में चार जवानों की मौत हो गई। पूर्वी सिक्किम के रिनॉक-रंगेली मार्ग के अंतर्गत दलपचंद में हुई इस दुर्घटना में भारतीय सेना की गाड़ी सड़क से करीब पांच सौ फीट नीचे गिरी है। इसके बाद भारतीय सेना के चार जवानों की मौत हो गई। भारतीय सेना के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर बचाव अभियान चलाया गया है। घटना के बारे में अभी अधिक जानकारी आनी बाकी है।