
सिक्किम राज्य के पाक्योंग जिला अंतर्गत दलपचंद में गुरुवार को सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण दुर्घटना में चार जवानों की मौत हो गई। पूर्वी सिक्किम के रिनॉक-रंगेली मार्ग के अंतर्गत दलपचंद में हुई इस दुर्घटना में भारतीय सेना की गाड़ी सड़क से करीब पांच सौ फीट नीचे गिरी है। इसके बाद भारतीय सेना के चार जवानों की मौत हो गई। भारतीय सेना के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर बचाव अभियान चलाया गया है। घटना के बारे में अभी अधिक जानकारी आनी बाकी है।
Updated on:
05 Sept 2024 04:28 pm
Published on:
05 Sept 2024 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
