
कल मंगलवार को आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय से बुलावा आया था। ऐसे में कयास लगने शुरू हो गए थे कि क्या केजरीवाल इस साल दिवाली जेल में बिताएंगे। लेकिन दूसरी तरफ सीएम ने दिवाली से पहले दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्माचारियों के लिए एक अच्छी खबर सुनाई है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए नगर निगम के करीब 5 हजार कर्माचारियों की नौकरी पक्की करने की बात कही है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि अब तक उनकी सरकार ने 6 हजार से भी अधिक सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है।
केजरीवाल क्या बोले
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल नगर निगम की सदन में बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि निगम के लगभग 5,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का(स्थायी) किया जाएगा... सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाता रहा है... 15 साल से निगम में भाजपा की सरकार थी और उन्होंने सफाई कर्मचारियों का शोषण किया है... दिवाली के मौके पर यह बहुत बड़ी घोषणा है, दिवाली- छठ पूजा सभी के लिए शुभ हो..."
बीजेपी पर बोला हमला
भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए सीएम बोले
BJP के 15 साल में सिर्फ़ 2 ही तरह की खबरें आती थी -
1.भ्रष्टाचार
2.कर्मचारियों को कई महीनों से salary नहीं मिली
MCD में AAP सरकार बनने के बाद
1. समय पर सैलरी मिलती है
2.सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है
Published on:
1 Nov 2023, 3:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.