आप पंजाब ने एक्स पर लिखा, "मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पंजाब की प्रगति से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। आप सरकार का लक्ष्य शासन में सुधार लाना और पंजाब में निरंतर विकास सुनिश्चित करना है।" वहीं पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब के प्रवक्ता मोंटी सहगल ने कहा, "सरकार पेट्रोलियम व्यापार को खत्म कर रही है, क्योंकि दो सालों में यह तीसरी बढ़ोतरी है।"